Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: SIR की अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी, नाम जुड़वाने के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा
Headlines

Jharkhand: SIR की अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी, नाम जुड़वाने के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

News DeskBy News DeskOctober 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले सात अक्टूबर को होना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर किया गया था और अब इसे संशोधित कर 30 नवंबर कर दिया गया है। कुमार ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के अनुरोध के बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जारी एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग से अतिरिक्त समय मांगा था।

उन्होंने कहा, ‘डीईओ को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नामों के मिलान न होने और तार्किक विसंगतियों के मामलों में जारी किए गए पहले और दूसरे नोटिस के निपटारे की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर है, जबकि सभी दावों और आपत्तियों के डिजिटलीकरण का काम 31 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है।

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। निर्वाचन आयोग इससे पहले एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर चुका है।

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग 10 अक्टूबर को राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र पर शिविर लगाएगा। इसके अलावा 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि बेसहारा महिलाएं और दिव्यांगजन समेत पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सहायता मिल सके। निर्वाचन आयोग ने पांच अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें 43.61 लाख नाम हटा दिए गए थे।
एसआईआर शुरू होने से पहले राज्य में 2.64 करोड़ मतदाता थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित के मॉडल से दिखाई प्रतिभा

October 10, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित के मॉडल से दिखाई प्रतिभा

October 10, 2026

Jamshedpur News :महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का आयोजन, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूजा पर रेलवे का तोहफा, टाटानगर-बक्सर समेत 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group