
Ranchi. रांची के कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कुछ युवक भिड़ गये. दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पीछे से पत्थर से वार कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी मौके पर ही गिर पड़ा.
घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
