Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: देवघर के RJD विधायक सुरेश पासवान की बिगड़ी तबीयत, गुर्दे और यकृत में संक्रमण की वजह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Devghar. झारखंड के देवघर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान (60) को गुर्दे और यकृत में संक्रमण का पता चलने के बाद शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. विधायक के करीबी सहयोगी और उनके साथ मौजूद राजद नेता सुमन कुमार देव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ पासवान पूरी मेडिकल जांच के लिए दिल्ली गए हैं. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिकॉर्ड देखने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि गुर्दे व यकृत में हल्का संक्रमण है और उनका रक्तचाप व मधुमेह का स्तर भी थोड़ा बढ़ा हुआ है.

वरिष्ठ चिकित्सकों की सलाह पर हमने विधायक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. देव ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें (पासवान को) आश्वस्त किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और विधायक को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी. राजद की देवघर जिला इकाई के प्रवक्ता प्रमोद यादव ने कहा कि वह विधायक के लगातार संपर्क में हैं. यादव ने कहा कि विधायक की हालत स्थिर है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही देवघर लौट आएंगे.

Exit mobile version