Site icon Lahar Chakra

Jharkhand ‘Devaghar’: देवघर में बम हमले में School के Principal की मौत, पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

Devghar. देवघर जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के Principal की बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए बम हमले में मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उप-मंडल पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास स्कूल से किसी काम के लिए दोपहिया वाहन पर जा रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर बम फेंका. उन्होंने कहा कि दास को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि हमले का कारण और हमलावरों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.

Exit mobile version