Site icon Lahar Chakra

Jharkhand DGP: IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा ने झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी का संभाला पदभार,महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता

Ranchi. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी तदाशा मिश्रा को बृहस्पतिवार को झारखंड का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया. उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद यह नियुक्ति की गई. झारखंड के गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक उनके मौजूदा वेतनमान में प्रभारी महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.

पदभार ग्रहण करने के बाद, नए प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मीडिया को अपनी प्राथमिकताएं बताईं. उन्होंने कहा कि उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता महिला सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाना होगा. इसके साथ ही, उग्रवाद पर नियंत्रण और राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना भी उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

Exit mobile version