Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मुहर्रम जुलूस में आग के करतब दिखाते समय डीजल कंटेनर में पकड़ी आग,15 लोग झुलसे, एक की स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर

Hazaribag. हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे.

मुफस्सिल थाना प्रभारी कुनाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए. घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया. एसबीएमसीएच के अधीक्षक ए.के. पुर्ती ने बताया,अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को लाया गया था.

सोमवार सुबह परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 को छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है.एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, वह आग की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई.

Exit mobile version