
Ranchi. रांची के डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें दुबई से फोन करने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति से दो करोड़ रुपये की जबरन वसूली की धमकी मिली है. ईएनटी विशेषज्ञ समित लाल ने रांची अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया, डॉ. लाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई और दो करोड़ रुपये की मांग की गई. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की झारखंड इकाई ने घटना की निंदा की और राज्य सरकार से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की.
आईएमए सदस्यों ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “यह घटना न केवल डॉ. लाल के लिए चिंता का विषय है, बल्कि पूरे चिकित्सा जगत के लिए बेहद भयावह और असुरक्षा का विषय है. इसलिए हम आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हैं.
