Site icon Lahar Chakra

Double Murder: प्रेम प्रसंग को लेकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या, चार दिनों से दोनों लापता थीं, नीमाडीह जंगल से बरामद हुए शव

Giridih. गिरिडीह जिले में दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार सुबह जब यह खबर फैली, तो इलाके में सनसनी फैल गई. पहली घटना गांवा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. गांवा थाना क्षेत्र के तीसरी गांव की रहने वाली रिंकू देवी (30) और सोनी देवी (30) बीते चार दिनों से लापता थीं. दोनों के शव सोमवार देर रात नीमाडीह जंगल से बरामद किए गए.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रीकांत चौधरी नामक व्यक्ति का अवैध संबंध दोनों में से किसी एक महिला से था. जब दूसरी महिला को इसका पता चला और उसने विरोध किया, तो श्रीकांत ने दोनों की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया है और उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों में से किस महिला से श्रीकांत के संबंध थे. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Exit mobile version