
Jamshedpur/Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आयुष्मान भारत से संबंधित कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को जमशेदपुर और रांची में कई स्थानों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्रर्वतन निदेशालय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव और राजधानी के दो ठिकानों पर छापा मारा है.
रांची के बरयातू थाना क्षेत्र स्थित अरविंद मार्ग के रश्मि एनक्लेव और रामेश्वरम लेन के श्यामा एनक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रहने वाले सुजीत यादव के ठिकानों पर यह रेड पड़ा है. वहीं जमशेदपुर के एनएच-33 मार्ग के बिग बाजार से पीछे स्थित नीलगिरी कॉलोनी में बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह गुड्डू के ठिकानों पर छापा मारा है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी देशभर में लगभग 21 स्थानों पर छापे मार रहे हैं.यह जांच केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना में कुछ कथित अनियमितताओं से संबंधित है.
—फिलहाल और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है.—
