Site icon Lahar Chakra

Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला परिवहन से जुड़े धनशोधन और वसूली मामले की जांच के तहत मंगलवार को झारखंड के धनबाद में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की रांची जोनल इकाई के अधिकारी करीब 25 से 28 ठिकानों पर छापे मार रहे हैं।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत शुरू की गई है। उन्होंने बताया, यह जांच अवैध कोयला खनन, कोयले के परिवहन पर अवैध वसूली और उससे जुड़े जबरन वसूली मामलों से संबंधित है। इन मामलों में स्थानीय पुलिस ने कई प्राथमिकी दर्ज की हैं।

Exit mobile version