
Ranchi. झारखंड में शिक्षकों के विरोध के बाद स्कूलों की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया है। अब रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़ी गतिविधियां अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
पहले जारी आदेश को लेकर शिक्षकों में नाराजगी थी, जिसके बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने नया आदेश जारी किया है। इस फैसले से शिक्षकों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
