Site icon Lahar Chakra

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी नाजुक, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

रांची. राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अब भी नाजुक है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अनुसार, उनकी स्थिति अब भी गंभीर है. लेकिन स्थिति स्थिर है. चिकित्सक उनके तमाम वाइटल पैरामीटर्स पर निगरानी रखे हुए हैं जो नियंत्रण में भी है.

शनिवार को सुबह में जमशेदपुर के घोड़बांधा स्थित आवास के बाथरूम में गिरने से ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाकर वहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका गहन इलाज चल रहा है. फिलहाल वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री के अलावा श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी आदि शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे.

उन सभी ने रामदास सोरेन का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली. चिकित्सकों ने ही उन्हें बताया है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है. चिकित्सकों ने सकारात्मक संकेत भी दिए हैं.

Exit mobile version