Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, घर पर पड़ी मिली पति-पत्नी की लाश, शव पर धारदार हथियार के निशान

Hazaribag.हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी की निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version