Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी
    Elections

    Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई. नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी तथा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘20 नवंबर को मतदान के दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार एक नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.
    दूसरे चरण में सामान्य श्रेणी के तहत जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा उनमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा और सिल्ली शामिल हैं.

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीटों में बोरियो, बरहेट, लिट्टीपारा, महेशपुर, सिकरीपारा, दुमका, जामा और खिजरी शामिल हैं. अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों में देवघर, जमुआ और चंदनकियारी शामिल हैं. चुनाव में करीब 2.60 करोड़ मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है, जिनमें 11.84 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता होंगे और 1.13 लाख दिव्यांग, तृतीय लिंग के व्यक्ति और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक होंगे। 2019 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की कुल संख्या 2.23 करोड़ थी.

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election 2024: Nomination process begins for 38 assembly constituencies of the second phase of Jharkhand assembly elections will continue till October 29
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    February 9, 2026

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    February 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    February 9, 2026

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    February 9, 2026

    Adityapur: कांड्रा में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, देहरादून में कर रहा था पढ़ाई, पांच दिन पहले ही अपने घर लौटा था

    February 9, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में शादीशुदा युवक पर नाबालिग लड़की से अवैध संबंध बनाने का आरोप, पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group