Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झामुमो नेता बेबी देवी ने किया नामांकन
    Elections

    Jharkhand Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झामुमो नेता बेबी देवी ने किया नामांकन

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश की मंत्री तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता बेबी देवी एवं कई अन्य उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किये.

    मरांडी ने धनवार विधानसभा सीट से, जबकि देवी ने डुमरी विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया.धनवार और डुमरी उन 38 विधानसभा क्षेत्रों में से हैं, जहां 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा. दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई और मंगलवार को समाप्त होगी. मरांडी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 17,550 मतों के अंतर से हराकर धनवार सीट जीती थी लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये. देवी ने पिछले साल अप्रैल में अपने पति और झामुमो नेता जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव में डुमरी सीट जीती थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. गत 13 नवंबर को होने वाले 43 विधानसभा क्षेत्रों के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त हुई और इस दौरान 805 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए. जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 32-32 उम्मीदवार हैं, जबकि सिमरिया और खूंटी में सबसे कम 11-11 उम्मीदवार हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: BJP state president Babulal Marandi and JMM leader Baby Devi filed nomination
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group