Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, पवन खेड़ा बोले, सी-ग्रेड हिंदी फिल्म के खलनायक वाले संवाद प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते
    Elections

    Jharkhand Election: कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, पवन खेड़ा बोले, सी-ग्रेड हिंदी फिल्म के खलनायक वाले संवाद प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड में की गई एक टिप्पणी का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें अपने पद की मर्यादा और इकबाल का ख्याल रखना चाहिए. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि सी-ग्रेड हिंदी फिल्मों के खलनायक वाले संवाद प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड की एक चुनावी सभा में सत्तारूढ़ गठबंधन पर तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचाने का आरोप लगाया और उन्हें ‘घुसपैठिया समर्थक’ और ‘माफिया का गुलाम’ करार देते हुए कहा कि अगर उनकी यही ‘कुनीति’ जारी रही तो राज्य में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा.

    प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को घेरा और दावा किया कि आज झारखंड में हर तरफ ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-राजग की सरकार’ की ही गूंज है.

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘सर्दी धीरे धीरे बढ़ रही है। पारा धीरे धीरे गिर रहा है. लेकिन प्रधानमंत्री की भाषा का स्तर बहुत तेज़ी से गिरता चला जा रहा है. लोकसभा चुनाव में भैंस, मटन, मछली, मंगलसूत्र, मुसलमान से शुरू हुए थे, अब झारखंड चुनाव में आते आते बेटी और रोटी तक आ गए. उन्होंने यह भी कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपका व्यक्तिगत सम्मान तो अब कुछ ज़्यादा बचा नहीं, अपनी कुर्सी का कुछ लिहाज़, कुछ इक़बाल तो बचा रहने दीजिए.

    खेड़ा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री अब ‘घुसपैठिया’ सरकार की बात कर रहे हैं कि यह आपकी बेटियों और भोजन को छीन लेगी. लेकिन सीमा सुरक्षा तो उनके अधीन है और 10 साल से अधिक समय से सरकार में हैं. आप तो बीएसएफ, गृह मंत्री (अमित शाह), राजनाथ (रक्षा मंत्री) सिंह या आप अपनी विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं.

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 21, 2026

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    June 21, 2026

    Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत

    June 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 21, 2026

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    June 21, 2026

    Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत

    June 21, 2026

    Jamshedpur: शराबी को थाने ले जाने के दौरान स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों से उलझे, बारीडीह में मर्सी अस्पताल के समीप भारी हंगामा

    June 21, 2026

    SERAIKELA NEWS: आदित्यपुर में ‘उलि बगाइचा परब 2026’ का शानदार आगाज, 6000 किसानों के ‘आम’ को मिला खास बाजार

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group