Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jharkhand Election: भाजपा के इशारे पर कोई काम न करे चुनाव आयोग, देवघर एसपी को हटाने के मामले में ‘इंडिया’ गठबंधन ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
Elections

Jharkhand Election: भाजपा के इशारे पर कोई काम न करे चुनाव आयोग, देवघर एसपी को हटाने के मामले में ‘इंडिया’ गठबंधन ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

News DeskBy News DeskNovember 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को चुनाव आयोग द्वारा हटाने के आदेश पर एतराज जताते हुए शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद झामुमो कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कोई काम न करे. देवघर एसपी को हटाने का चुनाव आयोग का यह आदेश एक पार्टी विशेष को मदद करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. झामुमो के लेटर पैड पर सौंपे गये ज्ञापन में लिखा गया है कि 29 अक्तूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय से आदेश जारी किया गया. इसमें देवघर में पदस्थापित एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का तबादला करने का आदेश था.

इसके पहले रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री को भी बिना कारण बताये ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया गया था. ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में पदस्थापित आदिवासी और दलित पदाधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर आदेश किसी विशेष राजनीतिक पार्टी को चुनाव में प्रशासनिक सहयोग पहुंचाने के लिए दिये जा रहे हैं. पत्र में लिखा गया है कि राज्य में छठे विधानसभा के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया जारी है. ऐसे समय में इस तरह के आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र को अस्थिर करना प्रतीत होता है. इसलिए गठबंधन के दल इस तरह की कार्रवाई का विरोध करते हैं.

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

प्रशासनिक तंत्र को पंगु बनाने का प्रयास : श्री भट्टाचार्य ने कहा कि 15 नवंबर तक लगातार त्योहार है. हमने पहले ही चुनाव आयोग से 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था. 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है. सारे प्रशासनिक अधिकारी चुनाव और त्योहार में व्यस्त हैं. एक साजिश के तहत ऐसा किया गया है, ताकि प्रशासनिक तंत्र पंगु बना रहे. उन्होंने कहा कि रांची और जमशेदपुर के लोग बड़ी संख्या में बिहार व यूपी छठ के दौरान जाते हैं. वाहन भी जब्त हैं, तो वह कैसे जायेंगे और आयेंगे.

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

हेमंत हटिया विधानसभा के वोटर हैं : श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के एक नेता ने बरहेट विधानसभा में हेमंत सोरेन के नामांकन पत्र में 64 हटिया विधानसभा लिखने पर एतराज जताया है. ऐसे नेताओं को पता होना चाहिए कि हेमंत सोरेन का नाम वोटर लिस्ट में 64 हटिया विधानसभा हरमू में दर्ज है

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026
Recent Post

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group