Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: झारखंड में अब तक 163.20 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त, आचार संहिता उल्लंघन के 47 केस दर्ज,पढ़ें कहां दर्ज हुआ सर्वाधिक मामला
    Elections

    Jharkhand Election: झारखंड में अब तक 163.20 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त, आचार संहिता उल्लंघन के 47 केस दर्ज,पढ़ें कहां दर्ज हुआ सर्वाधिक मामला

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि अब तक 163.20 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं. आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के कुल 47 मामले दर्ज किए गए हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है. पोस्टल बैलेट के ये आवेदन पहले के किसी भी आम चुनाव से अधिक हैं. इससे संभावना है कि पहले के चुनाव की अपेक्षा इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सुबह 5.30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होगी. सभी पोलिंग एजेंट मॉक पोल के समय अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे. वे शुक्रवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं.

    पत्रकारों को डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अभी तक कुल 47 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक 24 मामले गढ़वा जिले से दर्ज किए गए हैं. रांची जिले में 5 मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 163.20 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं. इसमें सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    शनिवार को चलेगा सोशल मीडिया अभियान

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए #VoteDeneChalo सोशल मीडिया अभियान निर्वाचन आयोग की ओर से एक साथ पूरे राज्य में शनिवार को चलाया जाएगा. समय शाम 5 से 7 बजे. इसमें बीएलओ और बैग (बूथ स्तरीय जागरूकता समूह) सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम करेंगे. कार्यक्रम की फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि को वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #VoteDeneChalo के साथ पोस्ट एवं शेयर करेंगे. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में आमजन के साथ मीडिया के लोग भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से निर्वाचन संबंधी जागरूकता के कंटेंट इस हैशटैग के साथ पोस्ट एवं शेयर जरूर करें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    47 cases registered for violation of code of conduct Jharkhand Election: Illegal goods and cash worth Rs 163.20 crore seized in Jharkhand so far read where most cases were registered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group