Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Election : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कोल्हान की 14 समेत 43 सीटों पर नामांकन शुरू, जमशेदपुर से 26 ने खरीदा पर्चा, एक ने दाखिल किया
    Headlines

    Jharkhand Election : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कोल्हान की 14 समेत 43 सीटों पर नामांकन शुरू, जमशेदपुर से 26 ने खरीदा पर्चा, एक ने दाखिल किया

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत कोल्हान की 14 समेत 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई. एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी और पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरण में चुनाव होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. जमशेदपुर में पहले दिन 25 नामांकन पत्र खरीदे गये, जबकि जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा से राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया.

    जमशेदपुर पश्चिम से सर्वाधिक 10 लोगों ने पर्चा खरीदा, जबकि बहरागोड़ा से एक, पोटका-घाटशिला से चार-चार, पूर्वी व जुगसलाई तीन-तीन प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा. बहरागोड़ा विधान सभा से पर्चा खरीदने वालों में दुर्गापद घोष निर्दलीय, घाटशिला से झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा, भारत आदिवासी पार्टी के इंद्रजीत मुर्मू, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामदास मुर्मू, अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया मनोज मार्डी, पोटका कांदोमनी भूमिज निर्दलीय, महेंद्र मुर्मू निर्दलीय, भारत आदिवासी पार्टी मदीन सरदार, झामुमो संजीव सरदार, जुगसलाई से आजसू पार्टी से रामचंद्र सहिस, मनोज करुवा निर्दलीय, झामुमो से मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के पुत्र अधिवक्ता विपल्व भुइयां, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से अटल विचार मंच के शुभम सिन्हा, निर्दलीय कंचन सिंह, झारखंड पीपुल्स पार्टी के माधवेंद्र मेहता, जमशेदपुर पश्चिम में जदयू से सरयू राय, इंद्रदेव प्रसाद निर्दलीय, महेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी, अन्नी अमृता निर्दलीय, जितेंद्र सिंह निर्दलीय, विकास कुमार निर्दलीय, शंभू नाथ चौधरी निर्दलीय, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मोहम्मद काशिफ रजा सिद्दीकी, बच्चे लाल भगत निर्दलीय, डॉ उमेश कुमार निर्दलीय ने पर्चा खरीदा है.

    नामांकन पत्रों की जाच 28 अक्टूबर को

    नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.चुनाव में लगभग 2.60 करोड़ मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है. इनमें पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख होगी और 1.13 लाख मतदाताओं में दिव्यांग, ‘थर्ड जेंडर’ व्यक्ति और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2.23 करोड़ थी.

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    पहले चरण में यहां होगा मतदान

    सामान्य श्रेणी के तहत जिन निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होना है उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, हजारीबाग, बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, रांची, हटिया, पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट में घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबीरा, लोहरदगा और मनिका शामिल हैं. इसके अलावा, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों – सिमरिया, चतरा, जुगसलाई, कांके, लातेहार और छतरपुर में भी उसी दिन मतदान होना है.

    आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को देनी होगी जानकारी

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तीन बार समाचार पत्रों और टेलीविजन पर अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देनी होगी. इसी तरह राजनीतिक दलों को भी अपने उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि को सार्वजनिक करना आवश्यक है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    26 bought the form from Jamshedpur Jharkhand Election: Nominations started for 43 seats including 14 in Kolhan for the first phase of assembly elections one filed it
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group