Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election Phase 2: आखिरी चरण में 38 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, सीएम हेमंत, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के भाग्य का फैसला कल
    Elections

    Jharkhand Election Phase 2: आखिरी चरण में 38 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, सीएम हेमंत, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के भाग्य का फैसला कल

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए होने वाले मतदान के वास्ते सोमवार को प्रचार अभियान समाप्त हो गया. राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित दोनों खेमों के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया.

    इस चरण में मतदाता जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (दोनों झामुमो से), उनकी भाभी सीता सोरेन (भाजपा), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (झामुमो), ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (भाजपा) शामिल हैं.
    झारखंड की जिन 38 सीट पर चुनाव होने हैं, उनमें से 18 सीट संथाल परगना क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं, जिसमें छह जिले शामिल हैं. राजग ने चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया कि झामुमो-नीत सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान संथाल परगना में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हुई है. दूसरे चरण में बुधवार को होने वाले मतदान में 60.79 लाख महिलाओं और 147 तृतीय लिंग मतदाताओं सहित कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चरण में कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक तृतीय लिंग की हैं

    अंतिम चरण में जिन 38 सीट पर मतदान होगा उनमें आठ अनुसूचित जनजातियों के लिए और तीन अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं. निर्वाचन आयोग ने इस चरण के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कुल 14,218 मतदान केंद्र बनाए हैं.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    मतदान कर्मियों को आज किया जायेगा रवाना

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान कर्मियों को मंगलवार को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया जाएगा. आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में 20 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. हालांकि, 31 बूथों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, परंतु इस अवधि तक कतार में खड़े सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति होगी. कुमार ने बताया कि 239 मतदान केंद्रों पर पूरी मतदान प्रक्रिया की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी. उन्होंने बताया कि 22 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मी मतदान संपन्न कराएंगे.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    196 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 196 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    528 candidates in the fray AJSU president Sudesh Mahato's fate to be decided tomorrow BJP state president Babulal CM Hemant his wife Kalpana Soren Jharkhand Election Phase 2: Election campaign ends on 38 seats in the last phase
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group