Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand, Election: झारखंड के हर प्रमंडल में पीएम मोदी की चुनावी सभा कराने की तैयारी, प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री की रैली से होगी
    Elections

    Jharkhand, Election: झारखंड के हर प्रमंडल में पीएम मोदी की चुनावी सभा कराने की तैयारी, प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री की रैली से होगी

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में होगी. इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बीएल संतोष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं व चुनाव प्रबंधन टोली के साथ बैठक की है. झारखंड के हर प्रमंडल में पीएम मोदी की एक चुनावी सभा कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. झारखंड में पांच प्रमंडल हैं, लेकिन पार्टी ने संगठन के दृष्टिकोण से राज्य को छह प्रमंडलों में बांटा है. इसमें पलामू, संताल परगना, कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर शामिल है. जबकि पार्टी का छठा प्रमंडल कोयलांचल है, जिसमें धनबाद, बोकारो, गिरिडीह शामिल हैं. पार्टी की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से हो. साथ ही इस रैली में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहें.

    झारखंड में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण में 13 नवंबर व दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी. इधर पार्टी नेताओं का कहना है कि मोदी व शाह पार्टी के प्रमुख चेहरे और रणनीतिकार हैं. इनके नेतृत्व में भाजपा कई राज्यों में चुनाव जीत चुकी है. झारखंड में प्रदेश भाजपा की कोशिश है कि मोदी सरकार के केंद्र में किये गये विकास कार्यों और राज्य में अपने शासनकाल के अनुभव को प्रमुखता से पेश करें. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां करेंगे. पार्टी के नेता स्थानीय मुद्दों के साथ हेमंत सरकार की ओर से किये गये झूठे वायदों पर निशाना साधेंगे, ताकि भाजपा को ज्यादा से ज्यादा जनसमर्थन मिल सके.

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    campaign will start with the Prime Minister's rally Election: Preparations to hold PM Modi's election rally in every division of Jharkhand Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की, केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group