Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jharkhand Election: राजद ने झारखंड विस चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, तेजस्वी बोले, हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे, सीट बंटवारे पर बनी सहमति
    Bihar

    Jharkhand Election: राजद ने झारखंड विस चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, तेजस्वी बोले, हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे, सीट बंटवारे पर बनी सहमति

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को छह उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी. इसके साथ ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया. राजद ने एक बयान में कहा कि उसने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव और कोडरमा से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया है. बयान में कहा गया है कि रश्मि प्रकाश चतरा से, नरेश प्रसाद सिंह विश्रामपुर से और संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद से चुनाव लड़ेंगे.

    उम्मीदवारों की घोषणा राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने के बाद की गई कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. तेजस्वी यादव झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट आवंटन को लेकर गतिरोध के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि सीटों को लेकर सहमति बन गयी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यादव की विपक्षी गठबंधन में ‘कोई ब्रांड वैल्यू नहीं है’, क्योंकि वह ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर तीन बार जाने’ के बावजूद आगामी चुनावों के लिए पर्याप्त सीटें पाने में ‘‘विफल’’ रहे.

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    यादव ने कहा, ‘इंडिया गठबंधन एकजुट है और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे. सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और राजद की सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.’ उन्होंने भाजपा पर झारखंड को बर्बाद करने और ‘संविधान विरोधी तथा आरक्षण विरोधी’ होने का आरोप लगाया. झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    consensus reached on seat sharing Hemant Soren will again be the Chief Minister of Jharkhand Jharkhand Election: RJD released the list of six candidates for Jharkhand assembly elections Tejashwi said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group