Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand, Election: कक्षाओं को न्यूनतम बाधित करते हुए करें स्कूली बसों का उपयोग,आम जन-जीवन प्रभावित नहीं करने का प्रयास हो, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया निर्देश
    Elections

    Jharkhand, Election: कक्षाओं को न्यूनतम बाधित करते हुए करें स्कूली बसों का उपयोग,आम जन-जीवन प्रभावित नहीं करने का प्रयास हो, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदान के दिन सार्वजनिक यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए वाहनों का प्रबंधन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन आम जन-जीवन प्रभावित नहीं करने का प्रयास होना चाहिए. सीइओ ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी व वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने निर्वाचन कार्यों में इस्तेमाल के लिए स्कूली वाहनों को भी अधिग्रहित करने का प्रावधान किया है.

    बच्चों की कक्षाओं को न्यूनतम बाधित करते हुए केवल पोलिंग पार्टी के आवागमन के लिए स्कूल बसों का इस्तेमाल किया जाये. मतदान दिवस 13 नवंबर के दो दिन पूर्व यानी 11 नवंबर की शाम में स्कूल बसों को चुनाव कार्य में लगाने के लिए मंगाया जाये व मतदान के अगले ही दिन सुबह तक स्कूल बसों को मतदान कार्य से मुक्त कर दिया जाये. उन्होंने कहा कि इससे केवल दिन के लिए ही स्कूलों में वाहन की अनुपलब्धता होगी. इसी तरह 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में भी स्कूली वाहनों का न्यूनतम उपयोग किया जाये.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, परिवहन सचिव कृपानंद झा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, डीआइजी इंद्रजीत महथा, डीआइजी धनंजय सिंह सहित यातायात विभाग के वरीय पदाधिकारियों के अलावा मुख्य निर्वाचन कार्यालय के वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे. श्री कुमार ने कहा कि वाहनों के प्रबंधन में आवश्यकतानुसार निकटवर्ती जिलों, राज्यों के साथ समन्वय बनाते हुए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. साथ ही आयोग के वाहन प्रबंधन प्रणाली में वाहनों का ब्योरा उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि वाहनों के इस्तेमाल से संबंधित रिपोर्ट तय समयानुसार मुख्यालय भेजें.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    वाहनों के उपयोग के लिए जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए काम करें. वाहनों के उपयोग के लिए किराया निर्धारित किया गया है. जिसका अनुसरण करते हुए वाहनों का चुनाव कार्य में उपयोग करें. श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में निजी वाहनों, सरकारी वाहनों या अन्य राज्यों से उपलब्ध कराये गये वाहनों का प्रावधानों के अनुरूप ही उपयोग करें. वाहन प्रबंधन प्रणाली में विवरण देते हुए उनके समय पर भुगतान की व्यवस्था तैयार करें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Electoral Officer of the state gave instructions Election: Use school buses with minimum disruption to classes Jharkhand try not to affect public life
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group