Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand chunav: झारखंड भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
    Crime

    Jharkhand chunav: झारखंड भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024Updated:November 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के खिलाफ ‘बीजेपी 4 झारखंड’ सोशल मीडिया हैंडल पर कथित तौर पर झूठे और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों और कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन के लिए रांची में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

    सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराध पुलिस थाना रांची ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 69 (ए) के तहत आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया मंच को एक पत्र भी लिखा है. निर्वाचन आयोग को रविवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश से, ‘बीजेपी 4 झारखंड’ द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर झूठे और भ्रामक वीडियो पोस्ट किए जाने के बारे में एक शिकायत मिली थी.

    आरोप लगाया गया था कि निराधार आरोपों वाला वीडियो मतदाताओं को अनुचित रूप से प्रभावित कर रहा है.राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. सूत्रों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों और संबंधित कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन के लिए रविवार को रांची के साइबर अपराध पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई.

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आग्रह किया कि आयोग विज्ञापन के सभी वीडियो को तत्काल हटाने के निर्देश जारी करे और भाजपा एवं झारखंड के उसके आधिकारिक फेसबुक ‘हैंडल’ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे.

    ऐसा प्रतीत होता है कि विज्ञापन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उनके जैसे दिखने वाले तीन पात्रों को दिखाया गया है. विज्ञापन में दर्शाया गया है कि वे ‘‘आदिवासी विरोधी’’ हैं और अब वे किस तरह से उनके वोट हासिल करना चाहते हैं.

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand elections: FIR lodged for posting misleading video on Jharkhand BJP's social media handle
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group