Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Elections: भाजपा के घोषणा पत्र पर पीएम मोदी बोले, झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है बीजेपी
    Elections

    Jharkhand Elections: भाजपा के घोषणा पत्र पर पीएम मोदी बोले, झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है बीजेपी

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र को आदिवासी समाज के विकास और युवाओं को रोजगार के लिए प्रतिबद्ध तथा महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में रांची में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है. भाजपा के इस घोषणा पत्र का एक मुख्य फोकस राज्य में घुसपैठ का मुद्दा है. भाजपा ने वादा किया है कि वह सत्ता में आने पर राज्य में घुसपैठियों द्वारा कब्जाई जमीन को वापस करने के लिए कानून बनाएगी. इसके अलावा पार्टी ने 2.8 लाख सरकारी नौकरी और महिलाओं को हर माह 2,100 देने का ऐलान किया है.

    भाजपा ने इसके अलावा युवाओं को प्रोत्साहन राशि देने समेत कई वादे किए हैं. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज हम एक नई उम्मीद के साथ झारखंड की जनता-जनार्दन के बीच हैं. हमारा संकल्प-पत्र आदिवासी भाई-बहनों के सम्मान के साथ-साथ विकास, युवाओं को रोजगार और राज्य की नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाला है. उन्होंने कहा, हम यहां की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. भाजपा झारखंड में रोटी, बेटी और माटी के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है. इसके माध्यम से वह आदिवासी अस्मिता का सवाल उठाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी महिलाओं का कथित उत्पीड़न, धर्मांतरण, जमीन पर कब्जा और धोखा देकर विवाह करने तथा इसके परिणामस्वरूप आदिवासियों की संख्या में लगातार कमी आने का मुद्दा उठा रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    beti and maati in Jharkhand BJP is committed to the protection of roti Jharkhand Elections: On BJP's manifesto PM Modi said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group