
Ranchi. झारखंड में बिजली महंगी करने की तैयारी है. राज्य विद्युत नियामक आयोग नए बिजली दर की घोषणा 30 अप्रैल तक करने वाला है. मई से बिजली दरों में 1 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी हो सकती है.फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है. प्रस्ताव के अनुसार इसे 7.65 रुपये प्रति यूनिट किया जा सकता है. वहीं फिक्ड चार्ज भी वृद्धि करने का प्रस्ताव है.
पिछले साल बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था इस बार JBVNL ने 2 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने 50 पैसे से 1 रुपये तक की बढ़ोतरी को लेकर तैयारी की है. मार्च में इस प्रस्ताव पर जनसुनवाई की जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक बिजली टैरिफ का ड्राफ्ट तैयार है और अंतिम चरण में है. आयोग चाहता है कि इसे एक मई से लागू कर दिया जाए. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड भी इस टैरिफ का इंतजार कर रहा है. अब सिर्फ घोषणा बाकी है.
