Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: हाथी ने चलती कार पर किया हमला, चालक को सूंड से खींचकर बाहर निकाला, फिर पटक-पटककर मार डाला, दहशत में लोग, घंटों यातायात रहा बाधित

Bokaro. बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात हाथी के हमले से एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोमिया के केंडर अंतर्गत सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान चंद्र दांगी के रूप में हुई है। वह सिमराबेड़ा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चंद्र दांगी रोज की तरह सब्जी बेचकर रविवार रात अपनी कार से केंडर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद हाथी के झुंड ने अचानक कार पर हमला कर दिया। पहले हाथी ने कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर चंद्र दांगी को खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से कुचल दिया।

सिमराबेड़ा महतो टोला के पास सड़क पर पहले से हाथी घूम रहे थे। जैसे ही चंद्र दांगी की कार वहां पहुंची, हाथी ने उसे घेर लिया। हाथी ने सूंड से कार को पलटने की कोशिश की और शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान हाथी ने चंद्र दांगी को कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद पटक-पटक कर मार डाला। हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बताया जाता है कि हाथी काफी देर तक सड़क पर ही मंडराता रहा, जिससे यातायात भी बाधित रहा.

Exit mobile version