
Ranchi. रांची जिले में 45 फुट गहरे कुएं में गिरे एक हाथी को बृहस्पतिवार को तीन घंटे के अभियान के बाद बचा लिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह चार हाथियों के झुंड का हिस्सा था और बंडू वन क्षेत्र के सरयाद गांव में रात करीब एक बजे कुएं में गिर गया।
सोनाहातु के वन प्रभारी सुप्रियन टूटी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, हमें सुबह करीब पांच बजे घटना की सूचना मिली। बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। लेकिन कुएं के मालिक की कुछ आपत्तियों के कारण बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। टूटी ने बताया, “कुएं में 15 फुट तक पानी भरा गया और मिट्टी हटाने वाली मशीन की मदद से एक रास्ता बनाया गया।
सुबह करीब 11 बजे हाथी को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि उसे रांची के तामार ब्लॉक में हाथियों के उसके झुंड से मिला दिया गया।
