Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Elephant Rescue : छह घंटे की मशक्कत के बाद हाथिनी व उसके बच्चे को कुएं से निकला गया, 42 हाथियों के झुंड से बिछड़ गए थे दोनों

Ramgarh. रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के हेसापोड़ा गांव में एक हथिनी और उसका बच्चा कुएं में गिर गए थे. वन विभाग ने गुरुवार को एक बड़ा बचाव अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह सफलता 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिली. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह हथिनी और उसका बच्चा उन 42 हाथियों के झुंड से बिछड़ गए थे, जो पिछले एक हफ्ते से हेसापोड़ा के जंगल में था. वन विभाग को लगा था कि पूरा झुंड बोकारो के जंगल में चला गया है, लेकिन गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि दो हाथी कुएं में फंसे हैं.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. डीएफओ नीतीश कुमार के निर्देशन में, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से कुएं के पास एक रैंप बनाया गया. इसी रैंप के जरिए हथिनी और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गोला रेंज के वन अधिकारियों की इस तत्परता और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सभी ने सराहना की है.

Exit mobile version