
Lohardaga. झारखंड के लोहरदगा जिले में सोमवार तड़के 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना भंद्रा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंगरा टोली गांव में हुई, जब एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को लगी चोट को लेकर हुए झगड़े के बाद अपने 60 वर्षीय पिता सुरेंद्र ओरांव और 27 वर्षीय पत्नी सुजीता ओरांव पर हमला कर दिया। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने बताया, आरोपी संदीप ओरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों मृतकों के शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन वर्षीय घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी घटनास्थल से बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
