Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

Ranchi. झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (एएसओ) की आगामी 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा-2026 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। इस संबंध में राजस्व पर्षद, झारखंड (रांची) ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है।

राजस्व पर्षद के उप सचिव घनश्याम प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित सूचना के अनुसार : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के आलोक में यह परीक्षा स्थगित की गयी है। विभागीय परीक्षा 2026 का आयोजन 22 अगस्त 2026 और 23 अगस्त 2026 को निर्धारित था। परीक्षा की नयी तिथि को लेकर विभाग द्वारा बाद में अलग से सूचना जारी की जायेगी। तब तक के लिए परीक्षा प्रक्रिया पर रोक रहेगी।

Exit mobile version