Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सिदगोड़ा के बागुन्हातु में असामाजिक तत्वों ने घर में लगा दी आग, चार बाइक और तीन साइकिलें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बागुन्हातु में अज्ञात लोगों ने र में आग लगा दी. घटना में घर के पीछे खड़ी चार बाइक और तीन साइकिलें जलकर खाक हो गईं. पीड़ित परिवार की सदस्य गीता नायक ने बताया कि रात में तेज आवाजें सुनाई दीं. शुरू में उन्हें लगा कि कोई पत्थर फेंक रहा है. जब बाहर जाकर देखा तो घर के पीछे आग लगी हुई थी. परिवार ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन देर रात होने के कारण कोई फोन नहीं उठा. परिवार के सदस्य खुद आग बुझाने का प्रयास करते रहे. काफी देर बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. इस आगजनी से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version