Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Firing: तिलक समारोह में कन्या पक्ष के लोगों ने की हर्ष फायरिंग, दोनों पक्षों के पांच लोगों को लगी गोली

Garhwa.मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार रात एक तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गोली लग गयी है. घायलों में कन्या पक्ष से तिलक समारोह में आये रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी धर्मेंद्र दुबे उर्फ छोटू दुबे, तेतरडीह गांव निवासी मुकेश तिवारी और रंका अस्पताल रोड निवासी मनोज गुप्ता शामिल हैं.

वहीं, वर पक्ष की 12 वर्षीय किशोरी और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए गढ़वा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है. चर्चा है कि गढ़वा जिले की राजनीति से जुड़े लोगों द्वारा की गयी फायरिंग में यह घटना हुई है.

दरअसल रेजो गांव के प्रशांत कुमार चौबे का विवाह रंका थाना क्षेत्र के रंका अस्पताल रोड निवासी शंभु पांडेय की पुत्री से होना है. शुक्रवार रात रेजो गांव में तिलक समारोह चल रहा था. उसी दौरान कन्या पक्ष से आये कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे. इसमें पांच लोगों को गोली लग गयी. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी.

Exit mobile version