Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: घरों में सेंधमारी और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद

Bokaro. धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के पड़ोसी जिलों में सरकारी कर्मचारियों के आवासों में सेंधमारी करने और दिन के समय घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बोकारो और निकटवर्ती धनबाद जिले में सरकारी आवासों में चोरी की कई घटनाओं के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न पुलिस थानों (जहां चोरी हुई थी) की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी.

गिरोह के सरगना राजू अंसारी समेत पांच अपराधियों को पकड़ने में कामयाब रहे. हमने 3,07,600 रुपये नकद, 97 ग्राम सोना, लगभग एक किलो चांदी की ईंटें और चांदी के कई आभूषण भी बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य चार चोरों में फैयाज अंसारी, आबिद अंसारी और राहुल कुमार (सभी धनबाद के जोरापोखर क्षेत्र के निवासी) और धनबाद के झरिया निवासी रवि रंगाराव शिंदे शामिल हैं. पुलिस ने झारखंड के बोकारो और धनबाद जिलों तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में हुई चोरी की कई वारदातों को सुलझाने का दावा किया है.

Exit mobile version