Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की हत्या, शव को जलाने की कोशिश

Giridih.गिरिडीह में शनिवार सुबह डुमरी-फुसरो रोड पर खांखी जंगल के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का अधजला शव मिला है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राकेश महतो का शव गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में मिला है। आरोप है कि बेरहमी से हत्या करने के बाद उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि झामुमो कार्यकर्ता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने उन्हें आग के हवाले कर दिया। फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।’

Exit mobile version