Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Foundation Day: BJP 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी, बाबूलाल मरांडी ने की घोषणा

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि पार्टी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी. मरांडी ने कहा कि इस अवसर पर खूंटी जिले में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘रांची में, ओल्ड सेंट्रल जेल स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं स्मृति पार्क से एक जुलूस निकाला जाएगा, जो 15 नवंबर को रांची के कोकर में संपन्न होगा.

पंद्रह नवंबर 1875 को जन्मे बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। पच्चीस साल की उम्र में, हिरासत में उनकी मृत्यु हो गई. मरांडी ने कहा कि राज्य का स्थापना दिवस और मुंडा की जयंती मनाने के लिए रांची में एक सरकारी समारोह भी होगा, लेकिन भाजपा अलग से एक कार्यक्रम आयोजित करेगी.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं वाले सभी स्थलों की सफाई करने का आग्रह किया गया है और 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनका माल्यार्पण किया जाएगा. बिहार के दक्षिणी जिलों को अलग कर 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का निर्माण किया गया था.

Exit mobile version