Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: चार अपराधी बीच सड़क राहगीरों को लूट रहे थे, पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंची तो उसे भी लूटपाट के लिए रोका, खदेड़ कर पकड़े गये सभी

Ramgarh. रामगढ़ जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र स्थित पसरिया घाटी में रविवार की रात लूटपाट करते चार अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी सुरेंद्र करमाली, सूरज करमाली, मनमोद करमाली व सरजू करमाली उरीमारी ओपी क्षेत्र के इंदिरा गांव के रहनेवाले हैं. ओपी प्रभारी रत्थू उरांव ने बताया कि सभी अपराधी हाथ में रॉड लेकर राहगीरों को रोक कर लूटपाट कर रहे थे. तीन-चार राहगीरों को लूटने के बाद हजारीबाग से बाइक से लौट रहे उरीमारी ओपी के होमगार्ड जवान राकेश कुमार को भी लूट लिया. इसकी सूचना राकेश ने तुरंत पुलिस गश्ती टीम को दी.

गश्ती टीम जब मौके पर पहुंची, तो युवकों ने लूटपाट के लिए पुलिस गाड़ी को भी रोका. जैसे ही गाड़ी से पुलिस के जवान उतरे, तो लुटेरे इधर-उधर भागने लगे. सभी को पुलिस ने  खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने उनके पास से लूट के पैसे भी बरामद कर किये. सोमवार को सबको जेल भेज दिया गया.

Exit mobile version