Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: डोभा में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत, गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतना गांव में हुआ यह दर्दनाक हादसा

Garhwa. गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतना गांव में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां एक डोभा में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गयी. दरअसल, जब बच्चे पास ही के डोभा में खेलने के लिए गए थे और अचानक गहराई में डूब गए. मृतक बच्चों की उम्र 8 से 16 वर्ष के बीच है. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से बच्चों को आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.
गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उदसुग्गी गांव में उस वक्त घटी, जब ये लड़के तालाब में नहाने गए थे. मृत लड़कों की पहचान लकी कुमार (8), अक्षय कुमार (12), हरिओम चंद्रवंशी (13) और नारायण चंद्रवंशी (16) के रूप में हुई है.
इस दुखद घटना ने पूरे चेतना गांव को गमगीन माहौल में बदल दिया है. घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Exit mobile version