Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Gangrape: प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका का किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी पांच गिरफ्तार

Ranchi. रांची जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी. पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह घटना सात मई को रात करीब 11 बजे रांची शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थानाक्षेत्र में हुई.

पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया. इसमें कहा गया है कि शिकायत के आधार पर आठ मई को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है कि पुलिस की एक टीम गठित की गई है और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञप्ति में बताया गया कि उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. इसमें कहा गया है कि पांच आरोपियों में से दो को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को किशोर सुधार गृह में रखा गया है.

Exit mobile version