Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: वेदांता आयरन एंड स्टील की सहायक कंपनी ESL इस्पात संयंत्र में गैस लीक, दो लोगों की मौत

Ranchi. झारखंड के बोकारो जिले में ईएसएल इस्पात संयंत्र में रविवार को गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस्पात निर्माता कंपनी हादसे की स्वतंत्र जांच कराएगी और उसके निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाएगी।

ईएसएल के एक प्रवक्ता ने कहा,‘संयंत्र में गैस की चपेट में आने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें कंपनी के एक अधिकारी और एक कारोबारी साझेदार इंजीनियर की मौत हो गई।’’ बोकारो स्थित ईएसएल स्टील लिमिटेड, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (वीआईएसएल) की सहायक कंपनी है। कंपनी के प्रवक्ता ने हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और मृतकों की पहचान भी उजागर नहीं की है।

Exit mobile version