Site icon Lahar Chakra

झारखंड को मिला इस नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका

Ranchi : 20 से 23 मार्च तक होनेवाली नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2024-25 की मेजबानी करने का मौका झारखंड को मिली है. बता दें कि ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के बैनर तले रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में कुल 6.5 लाख रुपए की ईनामी राशि रखी गयी है. जहां देश भर के 250 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, इनमें 50 इंटरनेशनल मास्टर एवं ग्रैंड मास्टर भी शामिल हैं. इस प्रतियोगिता से 4 खिलाड़ियों का चयन भी किया जायेगा जो आने वाले समय में एशियन चेस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

इस आयोजन से संबंधित जानकारी ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा (सांसद) एवं सचिव मनीष कुमार के साथ रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव सह आयोजन सचिव नवजोत अलंग ने दी. इस दौरान कोषाध्यक्ष सतीश कुमार तथा मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी भी उपस्थित थे.

Exit mobile version