
Ranchi.झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मियों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कर्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा सार्वजनिक उपक्रम बुधवार (4 फरवरी) को बंद रहेंगे।
यह अवकाश राज्यभर में लागू होगा। लेकिन परीक्षा पर शब-ए-बारात की छुट्टी का असर नहीं होगा। बुधवार को निर्धारित तिथि में जैक बोर्ड की परीक्षा केंदों में बोर्ड परीक्षा होगी।
