Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: राज्यपाल संतोष गंगवार अचानक पहुंचे रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल, यह है वजह, ये दिये निर्देश

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. हॉकी जगत का यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. राज्यपाल ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से विमल लकड़ा के उपचार और स्वास्थ्य की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि विमल लकड़ा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका योगदान खेल जगत के लिए अमूल्य है. राज्यपाल ने विमल लकड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य के लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया.

Exit mobile version