Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: धनबाद में कई फीट नीचे धंस गई जमीन, 12 से अधिक मकान जमींदोज, कई लोग जख्मी, धंस गई सड़क 

Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार शाम जमीन धंसने की घटना के बाद 12 से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह भू-धंसाव कोयला खनन में लगी एक कंपनी द्वारा किए गए विस्फोट के कारण हुआ, जिससे छताबाद इलाके में जमीन कई फीट नीचे धंस गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया, “भू-धंसाव के बाद दीवारें झुक जाने से कई निवासी अपने घरों के भीतर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि सोते समय हुस्ना बानो नाम की एक बुजुर्ग महिला के ऊपर दीवार का एक हिस्सा गिरने से वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद राहत व बचाव कार्य चलाने और प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया स्थित पुनर्वास केंद्रों में स्थानांतरित करने के लिए पुलिस, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कर्मियों और जिला प्रशासन को मौके पर तैनात किया गया है।

Exit mobile version