
Medninagar.झारखंड के पलामू जिले में एक श्मशान घाट के पास एक नवजात शिशु का सिर मिला। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ऐसा प्रतीत होता है कि यह सिर तीन से चार दिन के नवजात शिशु का है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में स्थित टेढ़वा पुल के पास श्मशान घाट से सिर बरामद किया। उन्होंने कहा कि बच्चे का धड़ नहीं मिला है.
मेदिनीनगर टाउन थाने के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है और धड़ को बरामद करने के प्रयास जारी हैं.
उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र के सभी अस्पतालों के आंकड़ों की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि पिछले तीन-चार दिन में कितने बच्चे पैदा हुए और वे वर्तमान में कहां हैं.
यह पूछे जाने पर कि क्या बच्चे की बलि दी गई होगी, राजवार ने कहा कि कई कोणों से जांच चल रही है, हालांकि अभी तक इससे संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
