
Ranchi. हेमंत सरकार राज्य के वकीलों को बड़ी सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के तहत वकीलों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महीने पहले कैबिनेट बैठक में अधिवक्ताओं के लिए इस स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी थी.
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इलाज की अधिकतम सीमा क्या होगी, लेकिन संभावना है कि सूचीबद्ध अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज पर 10 लाख रुपये तक की मुफ्त सुविधा मिलेगी. अगर खर्च इससे ज्यादा होता है, तो कॉर्पस फंड से सहायता दी जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी. अब वकीलों को भी इसका लाभ मिलने जा रहा है.
