Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर टेंडर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में झारखंड अग्निशमन सेवा के लिए 58 आधुनिक वाहनों का लोकार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस ये छोटे फायर टेंडर संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों और दूरदराज़ क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते।

इन वाहनों की मदद से गैस सिलेंडर विस्फोट, शॉर्ट सर्किट, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगने जैसी आपात स्थितियों में तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग की आधुनिक तकनीकों और उपकरणों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बदलती जरूरतों के अनुसार फायर सेफ्टी व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, तेज़ और प्रभावी बनाया जा रहा है।

Exit mobile version