Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Highcourt ने हत्या के दोषी को अंग्रेजी में पूछताछ किए जाने के कारण किया बरी
Headlines

Jharkhand Highcourt ने हत्या के दोषी को अंग्रेजी में पूछताछ किए जाने के कारण किया बरी

News DeskBy News DeskOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी को बुधवार को इस आधार पर बरी कर दिया कि उससे जिस भाषा में पूछताछ की गई, वह उसे नहीं समझता था। अभियोजन पक्ष ने उससे अंग्रेजी में सवाल पूछे थे, जिसे वह समझ नहीं पाया। न्यायमूर्ति आनंद सेन और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सी. ओरांव नामक व्यक्ति की ओर से दायर आपराधिक अपील पर सुनवाई की। ओरांव ने रांची की सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती दी थी।
ओरांव को 26 फरवरी, 2009 को परमेश्वरी देवी नामक महिला की हत्या का दोषी करार दिया गया था। आरोप था कि भूखंड पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के कारण ओरांव ने परमेश्वरी देवी को कुएं में डुबोकर मार दिया था।

रांची की निचली अदालत ने 25 अप्रैल, 2018 को ओरांव को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।
इसके बाद, ओरांव ने उच्च न्यायालय में अपील की, जिस पर बुधवार को खंडपीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने पाया कि अभियोजन पक्ष ने ओरांव से अंग्रेजी में सवाल पूछे थे, जबकि वह इस भाषा को नहीं समझता था।

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि निचली अदालत ने उसके सभी बयान अंग्रेजी में दर्ज किए थे, जबकि दोषी को अंग्रेजी समझ नहीं आती थी।
अदालत में बयान दर्ज किए जाने के बाद ओरांव ने उन पर अपने अंगूठे का निशान लगाया था। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत की इस प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आरोपी का बयान दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया केवल दिखावा लगती है।

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

उच्च न्यायालय ने कहा कि जब कोई आरोपी उस भाषा को नहीं समझता जिसमें अभियोजन पक्ष उससे सवाल पूछता है, तो उसके जवाब बचाव को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खंडपीठ ने यह भी कहा कि भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार देता है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद व्यक्ति की दोषसिद्धि और सजा के आदेश को रद्द कर दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

October 29, 2026

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

October 29, 2026

Indian Railways :रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक”: अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल

October 29, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में 11-12 दिसंबर को उद्योग–शिक्षा जगत सम्मेलन IAC-2026, 15 संस्थानों के साथ सहयोग पर मंथन

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group