Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt: जेट परीक्षा को लेकर हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी, जेपीएससी सचिव से मांगा जवाब

Ranchi.झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) परीक्षा की फाइनल डेट को लेकर हाइकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जेपीएससी सचिव को शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि जेट परीक्षा 24 आयोजित करने की फाइनल तिथि क्या है और इसकी तैयारी के लिए क्या-क्या कदम उठाये गये हैं। जेपीएससी अंडर सेक्रेटरी की ओर से मार्च माह में संभावित तिथि जेट परीक्षा आयोजित कराने को बताये जाने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया और इसे वेग बताया। खंडपीठ ने मौखिक कहा कि जब उक्त परीक्षा के लिए 175000 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भर दिया है और दिसंबर 2025 में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो गयी है। इसके बाद ढाई माह तक क्यों इंतजार किया गया, जेट परीक्षा आयोजित क्यों नहीं की गयी।

पिछले कई वर्षों से जेट परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। प्रतीत होता है कि जेट परीक्षा को लेकर जेपीएससी गंभीर नहीं है। गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर व शिक्षकेत्तरकर्मियों की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही थी। जेपीएससी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि जेट एग्जामिनेशन 2024 आयोजित की जा रही है, इसका रिजल्ट जल्द आ जायेगा।

इसके बाद विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकलेगा। जेट के सफल कैंडिडेट भी विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो सकें, इसलिए विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति विज्ञापन नहीं निकाली गयी है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी निर्धारित की है।

Exit mobile version