Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand High Court: सीजीएल परीक्षा पेपर लीक में राज्य सरकार और जेएसएससी को नोटिस, झारखंड हाइकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की
    Headlines

    Jharkhand High Court: सीजीएल परीक्षा पेपर लीक में राज्य सरकार और जेएसएससी को नोटिस, झारखंड हाइकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 के तहत 21 व 22 सितंबर को ली गयी परीक्षा में गड़बड़ियों की सीबीआइ जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुना. खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को नोटिस जारी किया. प्रतिवादियों को जवाब दायर करने को कहा.

    परीक्षाफल के प्रकाशन पर रोक नहीं लगायी. मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व अपराजिता भारद्वाज ने खंडपीठ को बताया कि सीजीएल परीक्षा-2023, 28 जनवरी 2024 को हुई थी. अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र लीक का आरोप लगाया था, जिसके चलते 28 जनवरी की परीक्षा जेएसएससी ने रद्द कर दी थी. बाद में अभ्यर्थियों के विरोध के बाद आयोग ने पूरी परीक्षा रद्द करते हुए नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद एसआइटी का गठन कर मामले की जांच की गयी. 21 व 22 सितंबर 2024 को पुन: सीजीएल परीक्षा ली गयी, लेकिन पूर्व की तरह इसमें भी भारी गड़बड़ी की गयी.

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    इसमें भी पेपर लीक हुआ है. राजेश प्रसाद ने इस संबंध में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दी है, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं करना संदेह उत्पन्न कर रहा है. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलित हैं. पेपर लीक की सीबीआइ से जांच कराने व परीक्षाफल पर रोक लगाने का भी आग्रह किया गया. वहीं, राज्य सरकार व जेएसएससी की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन, अधिवक्ता संजय पिपरावाल व राकेश रंजन ने प्रार्थी की दलील का विरोध करते हुए बताया कि पेपर लीक का आरोप गलत है. यह मामला सुनने योग्य भी नहीं है.

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand High Court fixed December 3 for the next hearing of the case Jharkhand High Court: Notice to state government and JSSC in CGL exam paper leak
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की, केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group